अजब गजब: दुनिया में एक ऐसा देश जहां तीन जानवर और तीन इंसान रहते हैं, यहां पर रहने वालों की संख्या से हो जाएंगे हैरान

दुनिया में एक ऐसा देश जहां तीन जानवर और तीन इंसान रहते हैं, यहां पर रहने वालों की संख्या से हो जाएंगे हैरान
  • दुनिया का सबसे छोटा देश
  • इतनी है यहां कि पॉपुलेशन
  • प्याज और कैटफिश है बैन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस पूरी दुनिया में कई सारे देश हैं जिसमें कोई छोटा तो कोई बड़ा। किसी देश में कम लोग हैं तो किसी देश में ज्यादा। वहीं आज हम बात करने वाले एक ऐसे देश की जहां मात्र तीन इंसान और तीन कुत्ते रहते हैं। चलिए जानते हैं इस देश के बारे में पूरी जानकारी के बारे में।

कहां पर है ये देश?

जिस देश में तीन कुत्ते और तीन इंसान रहते हैं वह असल में एक देश नहीं बल्कि इसको माइक्रोनेशन कह सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पर इनकी नौसेना, नौसेना एकेडमी, पोस्ट सेवा, बैंक, अंतरिक्ष कार्यक्रम, रेलवे के साथ-साथ रेडियो स्टेशन तक सब है। ये देश संयुक्त राज्य अमेरिका के नेवादा में है।

कितना बड़ा देश?

ये देश 11 एकड़ में फैला हुआ है। जिसे दुनिया का ग्रैंड रिपब्लिक ऑफ गोल्डस्टीन और मोलोसिया रिपब्लिक कहा जाता है। इस देश की स्थापना साल 1977 में हुई थी। इस देश की आबादी को देखें तो ये केवल 38 है। अभी के समय की बात करें तो यहां पर सिर्फ तीन कुत्ते और तीन इंसान हैं। मोलोसिया रिपब्लिक अपने आपको एक देश मानता है लेकिन इसे संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त नहीं है।

कौन है राष्ट्रपति?

इस देश के राष्ट्रपति केविन वॉघ हैं। इस देश में जाने के बाद आप देखेंगे कि यहां के राष्ट्रपति के नाम के नीचे पूरा शिर्षक लिखा मिलेगा। जो है हिज एक्सिलेंसी ग्रैंड एडमिरल कर्नल डॉक्टर केविन वॉघ। मोलोसिया के राष्ट्रपति एक रईस आदमी हैं। इस देश में घूमने वाले लोगों को एक चीज का ध्यान रखना पड़ता है और वो है कैटफिश और प्याज। इस देश में कैटफिश और प्याज बैन है। आप यहां पर ये दोनों चीजें नहीं ले जा सकते हैं। अगर आप लेकर गए हैं तो आपको जेल के दरवाजे के पीछे जाना पड़ सकता है।

Created On :   19 Sept 2024 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story